Sports News

देहरादून के खिलाफ हल्द्वानी के दीपक का चला बल्ला, ठोके नाबाद 150 रन

Ad

हल्द्वानी:चकलुआ स्थित मलकानी क्रिकेट ग्राउंड में हिमालयन क्रिकेट एकेडमी और देहरादून सुपर नोवा क्रिकेट एकेडमी के बीच दो  वनडे दिवसीय मैच रोमाचक स्थिति पर पहुंच गया है। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों को दोनों दिन 45-45 ओवर खेलने को मिलेंगे। रविवार को मैच के पहला दिन हिमालयन के दीपक कोश्यारी के नाम रहा। दीपक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में नाबाद 150 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 13 चौके और एक छक्का लगाया। इसके अलावा योगी ने 68 रनों की पारी खेली। पहली पारी के निर्धारित 45 ओवर में हिमालयन क्रिकेट एकेडमी ने 7 विकेट खोकर 281 रन बनाए। सुपर नोवा क्रिकेट एकेडमी की ओर से वैभव और युवराज ने दो-दो विकेट हासिल किए।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं सुपर नोवा के लिए पहली पारी अच्छी नहीं रही और पूरी टीम 45 ओवर में केवल 142 रन ही बना सकी। सुपर नोवा की ओर से बल्लेबाजी में यश ने सबसे ज्यादा नाबाद 51 रन बनाए वहीं युवराज ने 33 रनों की पारी खेली। हिमालयन को पहली पारी के आधार पर 139 रनों की बढ़त मिल गई है जिससे मुकाबले में उसका शिकंजा कसता जा रहा है।

इस दो दिवसीय मुकाबले पर हिमालयन क्रिकेट एकेडमी के कोच दान सिंह कन्याल ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए इस तरह के मैच फिटनेस के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। बड़े स्तर की क्रिकेट खेलने के लिए खिलाड़ियों को मैदान पर टेपरामेंट दिखाने की जरूरत है। उत्तराखण्ड क्रिकेट स्तर पर उन्होंने कहा कि राज्य क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए धनी रहा है। यहां के युवाओं के क्रिकेट मैदान के संघर्ष की कहानी पूरे देश में अपनी पहचान बनाती है। राज्य क्रिकेट को बीसीसीआई से मान्यता नहीं होने के बाद भी दूसरे स्टेट से खेलकर कुछ खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई। क्रिकेट का स्तर दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। राज्य को 18 जून को मान्यता भी मिल गई है जिससे युवाओं को राह दिखने लगी है।

भारतीय अंडर-19 वनडे कप्तान के साथ हल्द्वानी लाइव की खास बातचीत

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top