Sports News

उन्मुक्त चंद बिग बैश खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने, बुरे सपने की तरह रहा डेब्यू

Ad

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेकर विदेश में अपना करियर बनाने गए भारत के पूर्व अंडर-19 कप्तान उन्मुक्त चंद के नाम एक खास रिकॉर्ड जुड़ गया है। वह ऑस्ट्रेलिया की T20 लीग बिग बैश में खेलने वाले भारत के पहले क्रिकेटर बने हैं।मंगलवार को वे मेलबर्न रेनेगेड्स (Melbourne Renegades) की तरफ से होबार्ट हरिकेंस (Hobart Hurricanes) के विरुद्ध मैदान में उतरे, हालांकि वह केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि इससे पहले उन्मुक्त ने अमेरिका में माइनर क्रिकेट में भी शिरकत की थी और अपनी टीम को खिताब जीताने में अहम भूमिका निभाई। वहां भी उन्मुक्त की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी लेकिन बाद में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की ।

भारत को 2012 में अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले उन्मुक्त ने पिछले साल नवंबर में मेलबर्न की फ्रेंचाइजी के साथ करार किया था, लेकिन उन्हें खेलने के लिए आप इंतजार करना पड़ा।

मंगलवार को खेले गए मुकाबले में मेलबर्न को 6 रन से हार का सामना करना पड़ा। उन्मुक्त चंद को नेपाल के स्पिनर संदीप लामिछाने ने आउट किया।

वहीं, 28 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज पिछले साल ही शादी के बंधन में बंधे हैं। भारत में उन्मुक्त घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और उत्तराखंड के लिए खेले लेकिन अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। उनके करियर को लेकर सवाल आईपीएल प्रदर्शन को देखते हुए भी उठे।

फैंस को अभी भी याद है कि साल 2013 में खेले गए आईपीएल की पहली गेंद पर ब्रेट ली ने उनका विकेट लिया था। आईपीएल में उनके बल्ले से केवल एक 50 निकली। वह दिल्ली ,राजस्थान और मुंबई टीम के सदस्य रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top