Bageshwar News

बागेश्वर की प्रेमा रावत का इंडिया ए क्रिकेट टीम में चयन

Ad

Cricket: Uttarakhand: Prema Rawat: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से खेल प्रेमियों के लिए गर्व की बात सामने आई है। सुमटी गांव की प्रतिभाशाली क्रिकेटर प्रेमा रावत का चयन इंडिया ए महिला क्रिकेट टीम में हुआ है, जो अगस्त 2025 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रवाना होगी। इस दौरे में प्रेमा टीम की ओर से तीन टी20, तीन एकदिवसीय मुकाबले और एक चार दिवसीय टेस्ट मैच खेलेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

इससे पहले महिला प्रीमियर लीग 2025 के मिनी ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने प्रेमा को 1.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। लेग स्पिन की विशेषज्ञ प्रेमा ने अपने शानदार प्रदर्शन से यह मुकाम हासिल किया है।

वर्ष 2023 के टी20 टूर्नामेंट में भले ही उत्तराखंड की टीम फाइनल मुकाबले में जीत हासिल नहीं कर पाई थी, लेकिन प्रेमा ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार गेंदबाज़ी करते हुए 10 मैचों में 16 विकेट चटकाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। उनकी यह सफलता अब अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच गई है, जिससे पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top