Sports News

उत्तराखंड के आकाश मधवाल बनें करोड़पति, IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे

Ad

Aakash Madhwal: Cricket: IPL: Rajasthan Royals: जो काम आपके कंट्रोल में होता है, उस पर अगर ध्यान केंद्रित रहे तो सफलता मिलने के चांस भी बढ़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ उत्तराखंड के क्रिकेटर आकाश मधवाल के साथ हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

23 नवंबर 2024 को कर्नाटक के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में हैट्रिक जमा कर इतिहास रचने वाले आकाश की जिंदगी 24 नवंबर 2024 को बदल गई। दुबई में चल रही आईपीएल 2025 की नीलामी के लिए उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। ये दूसरा मौका होगा जब आकाश मधवाल आईपीएल की किसी टीम में लिए खेलेंगे। इससे पहले उन्होंने मुंबई के लिए 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 19 विकेट झटके हैं। उन्होंने साल 2023 सीजन में प्ले ऑफ में लखनऊ के खिलाफ 5 विकेट झटके थे, जो आईपीएल के इतिहास में किसी नॉक आउट मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

आकाश मधवाल का बेस प्राइस 30 लाख रुपए था। उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच काफी देर तक बोली लगाई गई और आखिर में राहुल द्रविड़ की राजस्थान रॉयल्स ने एक करोड़ 20 लाख रुपए देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया। बता दें कि घरेलू क्रिकेट में मधवाल ने उत्तराखंड टीम की ओर से खेलते हुए अपने क्रिकेटर करियर की शुरुआत की। उन्हें सबसे पहले बतौर नेट गेंदबाज आईपीएल टीमों के साथ जुड़े थे और इसके बाद उन्हें मुंबई इंडियंस के लिए खेलने का मौका मिला है वो एक बार प्लेयर ऑफ द मैच भी बनें। अब राजस्थान ने उन्हें एक अच्छी रकम देकर टीम में शामिल किया है, जिससे लगता है कि आगामी सीजन में उन्हें सभी मुकाबले खेलने का मौका मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top