Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के आदित्य रावत का नेशनल क्रिकेट एकेडमी कैंप में चयन, आप भी दीजिए बधाई

Ad

Uttarakhand: Cricket: NCA: Under-19: Aditiya Rawat: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के दो खिलाड़ियों का चयन नेशनल क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित कैंप के लिए हुआ है। यह कैंप 26 अप्रैल से 22 में तक आयोजित किया जाएगा। बता दें कि घरेलू क्रिकेट सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवाओं को बेहतर ट्रेनिंग देने के लिए बीसीसीआई द्वारा संचालित नेशनल क्रिकेट अकादमी हर साल कैंप का आयोजन करती है और इसमें उत्तराखंड के दो अंडर-19 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आरव महाजन और आदित्य रावत का चयन एनसीए कैंप के लिए हुआ है। आदित्य रावत हल्द्वानी के रहने वाले हैं और पिछले लंबे वक्त से क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के टीम में शामिल है। इससे पहले आदित्य रावत अंडर-16 वर्ग में भी एनसीए कैंप कर चुके हैं। मूल रूप से हल्द्वानी के रहने वाले आदित्य के करियर की शुरुआत भी हल्द्वानी से ही हुई जिसके बाद वह देहरादून चले गए। पिता दिलीप रावत ने बताया कि आदित्य ने छोटी उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। देहरादून से लौटने के बाद मौजूदा वक्त में आदित्य रावत हल्द्वानी में ही अभ्यास रहे हैं। 2023-2024 सीजन में आदित्य ने अंडर-19 क्रिकेट में 26 विकेट अपने नाम किए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top