Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी आदित्य रावत का भारतीय अंडर-19 टीम में चयन, इंग्लैंड के लिए हुए रवाना

Ad

Cricketer: Uttarakhand: India: Aditiya Rawat: भारतीय सीनियर टीम की तरह अंडर-19 टीम में इंग्लैंड दौरे पर है। भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ पहले यूथ टेस्ट के शुरुआती दिन पहली पारी में सात विकेट पर 450 रन बनाए हैं। भारत के लिए कप्तान आयुष म्हात्रे ने शतक लगाया, जबकि अभिज्ञान, राहुल और विहान ने भी शानदार पारियां खेली।  इस बीच एक बड़ी खबर उत्तराखंड से आ रही है। हल्द्वानी निवासी तेज गेंदबाज आदित्य रावत को भारतीय टीम अंडर-19 चुना गया है। आदित्य टीम से जुड़ने के लिए इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए हैं। इससे पहले भी आदित्य टीम इंडिया का हिस्सा रह चुके हैं। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज़ में उनका चयन हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मूल रूप से हल्द्वानी के रहने वाले आदित्य के करियर की शुरुआत भी हल्द्वानी से ही हुई जिसके बाद वह देहरादून चले गए। पिता दिलीप रावत ने बताया कि आदित्य ने छोटी उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। देहरादून से लौटने के बाद मौजूदा वक्त में आदित्य रावत हल्द्वानी में ही अभ्यास रहे हैं। 2023-2024 सीजन में आदित्य ने अंडर-19 क्रिकेट में 26 विकेट अपने नाम किए थे। इससे पहले आदित्य रावत अंडर-16 और अंडर-19 वर्ग में भी एनसीए कैंप कर चुके हैं। इसके अलावा वो क्रिकेटर नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हाई परफॉर्मेंस कैंप का हिस्सा भी बनें थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top