Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: बैंडमिंटन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, ABM स्कूल के अद्विक शाह के खाते में तीन पदक

Ad

हल्द्वानी: बद्रीपुरा स्थित मिनी स्टेडियम में तीन दिवसीय उत्तराखंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के आयोजन में युवाओं में दम दिखाया। टूर्नामेंट में 500 से अधिक खिलाड़ियों ने शिरकत की। मंगलवार को टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए हजारों युवाओं के आर्दश कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत पहुंचे। टूर्नामेंट में तमाम एज ग्रुप में सिंगल्स और डबल्स मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट में एबीएम स्कूल के पांचवी कक्षा के छात्र अद्विक शाह ने अंडर-11 सिगल्स में सिल्वर और डबल्स में ब्रॉंज मेडल हासिल किया। इसके अलावा अंडर-13 में भी उन्हें ब्रॉज मिला।

ADVERTISEMENTS Ad

एबीएम स्कूल के प्रबंधक दिवस शर्मा ने अद्विक शाह की कामयाबी पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि खेल अब एक्ट्रा विषय नहीं बल्कि मुख्य विषय बन गया है। ऐसा किसी प्रणाली ने नहीं बल्कि युवाओं के उत्साह की वजह से हुआ है। खेल कई चीजों में मदद करता है और सबसे अहम है मानसिक रूप से… डिजिटल दुनिया में युवा मोबाइल से चिपके रहते हैं, इससे उनकी हेल्थ खराब होती है और वक्त भी बर्बाद होता है। कई कुछ नया करना और चुनौतियों से लड़ना सिखाता है। इस मौके पर उन्होंने अद्विक शाह के उज्जवल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top