Dehradun News

देहरादून से भुवनेश्वर और श्रीनगर के लिए हवाई सेवा शुरू, तुरंत टाइमिंग और शेड्यूल जानें

Ad

देहरादून: अब भुवनेश्वर और श्रीनगर से देहरादून के लिए सीधी उड़ान उपलब्ध होगी। विमानन कंपनी इंडिगो ने भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर के बीच पहली बार अपनी उड़ान भरी। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि देहरादून से यह नई सेवा शुरू की गई है, जिससे अब दोनों शहरों को सीधे एयर कनेक्टिविटी मिल गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

पहली उड़ान की सफल शुरुआत पहली उड़ान में इंडिगो का 186 सीटर विमान भुवनेश्वर से 9:59 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचा, जिसमें 180 यात्री सवार थे। इसके बाद, यह विमान 10:48 बजे 141 यात्रियों के साथ श्रीनगर के लिए रवाना हुआ। इनमें से 49 यात्री सीधे भुवनेश्वर से श्रीनगर के लिए आ रहे थे, जबकि बाकी यात्री देहरादून से श्रीनगर के लिए उड़ान भर रहे थे। श्रीनगर से यह उड़ान 1:35 बजे देहरादून एयरपोर्ट पर वापस पहुंची, जिसमें 127 यात्री सवार थे। बाद में, देहरादून से भुवनेश्वर के लिए 2:13 बजे एक और उड़ान रवाना हुई, जिसमें 132 यात्री थे।

नई उड़ान सेवा से प्रदेश के सैनिकों को मिलेगा लाभ देहरादून से श्रीनगर के लिए उड़ान शुरू होने से न केवल सामान्य यात्रियों को लाभ होगा, बल्कि जम्मू, श्रीनगर और अन्य स्थानों पर तैनात प्रदेश के सैनिकों और जवानों को भी इसका फायदा मिलेगा। वहीं, भुवनेश्वर के लिए उड़ान शुरू होने से देहरादून से एक और प्रमुख शहर का हवाई कनेक्शन जुड़ गया है।

उड़ान के संचालन का कार्यक्रम यह उड़ान सेवा सप्ताह में तीन दिन, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित की जाएगी। भविष्य में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इसे पूरे सप्ताह चलाए जाने का विचार है।

टिकट दर और बुकिंग जानकारी देहरादून से भुवनेश्वर के लिए शुरुआती टिकट कीमत 4,999 रुपये और देहरादून से श्रीनगर के लिए 4,696 रुपये निर्धारित की गई है। हालांकि, टिकट की कीमत बुकिंग के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकती है।

उपस्थित व्यक्ति इस महत्वपूर्ण अवसर पर एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा के अलावा आडी बीसीएएस वेद पाल मलिक, डीजीएम नितिन कादियान, एमजीआर एटीसी मनीष झा और अनुपम बनर्जी भी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top