Uttarakhand News

अंकिता ध्यानी ने हांगकांग में आयोजित एशियन चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

Ad

Uttarakhand News: Ankita Dhiyani: Gold: उत्तराखंड की चर्चित नेशनल खिलाड़ी अंकिता ध्यानी ने हांगकांग में कमाल कियाहै। उन्होंने वहां एशियन क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर राज्य का नाम रौशन किया है। अंकिता ने अपनी टीम के साथ मिलकर दस किलोमीटर की क्रॉस कंट्री रेस में यह उपलब्धि हासिल की। बता दें कि अंकिता पेरिस ओलंपिक में पांच हजार मीटर दौड़ में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बात हांगकांग दौरे की करें तो अंकिता ने अपनी टीम के सदस्यों सीमा, संजीवनी जाधव और सोनिया के साथ, उन्होंने चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। अंकिता ने खेल के साथ पढ़ाई भी जारी रखी है और वो मौजूदा वक्त में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय से एमबीए कर रही है। अंकिता की कामयाबी का जश्न विश्वविद्यालय में भी मनाया गया। छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने इस सफलता का जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी।

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने इस जीत को विश्वविद्यालय, राज्य और देश के लिए गर्व की बात बताते हुए अंकिता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा के पांच छात्रों ने पेरिस ओलंपिक में विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर एक नया इतिहास रचा है, जो यह दर्शाता है कि विश्वविद्यालय न केवल उच्च स्तरीय शिक्षा में अग्रणी है, बल्कि खेल और खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top