Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी आरुष मेलकानी का अंडर-19 वनडे क्रिकेट टीम में हुआ चयन

Ad

हल्द्वानी: घरेलू सीजन के आयोजन की तैयारी में जुटी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए टीम घोषित कर दी है। टीम में 20 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट का आगाज 28 सितंबर से हो रहा है। इस लिस्ट में हल्द्वानी निवासी आरुष मेलकानी का नाम भी शामिल है। आरुष मेलकानी एक लेग स्पिनर हैं। वह उत्तराखंड के लिए अंडर-14, अंडर-16 टूर्नामेंट के लिए भी हिस्सा ले चुके हैं। टीम कमान कुनालवीर सिंह को दी गई है। साल 2019 सीजन में कुनालवीर का प्रदर्शन शानदार रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा टीम में पूर्वांश ध्रुव, विदित जोशी, इशाग्र जगोरी, आरव महाजन, मोहम्मद फरहान, शुभांग शर्मा, मोहम्मद हरुण, शांश्वत डंगवाल, दिवांशु सोनकर, संस्कार रावत, रोहन भंडारी, गौरव चौधरी, अनमोल साह, आरुष मेलकानी, सत्यम, सुहिल खान, लिनकन, ध्रुव प्रताप और नमन मिंगवाल का नाम टीम में शामिल है।

पी कृष्णा कुमार हेड कोच, मोहम्मद कादिर सहायक कोच, आशीष जैन फिजियो, तेजवीर सिंह ट्रेनर, पीयूष रघुवंशी वीडियो एनेलिस्ट और अरुण नेगी टीम मैनेजर।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top