Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के आर्यन जुयाल को बधाई, UPCA ने रणजी ट्रॉफी टीम का कप्तान बनाया

Ad

Aryan Juyal: Uttar Pradesh : Captain: Ranji Trophy: नए साल के तुरंत बाद रणजी ट्रॉफी का सीजन शुरू हो रहा है। साल 2023-24 सीजन पर सभी की नजरे क्योंकि भारतीय टीम भी अब बदलाव के दौर से गुजर रही है। ऐसे में युवाओं के पास अपनी छाप छोड़ने का शानदार मौका है ताकि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी तरफ जाए और वह भी अपनी दावेदारी पेश कर सकें।

ADVERTISEMENTS Ad

रणजी ट्रॉफी के लिए सभी राज्यों की टीमों ने कमर कस ली है और अब टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा का दौर भी शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश में रणजी ट्रॉफी के पहले मुकाबले के लिए टीम का ऐलान कर दिया है।

यूपीसीए ने टीम की कमान हल्द्वानी निवासी आर्यन जुयाल को दी है। इससे पहले आर्यन जुयाल भारतीय अंडर-19 टीम की भी कप्तानी कर चुके हैं। केरल के खिलाफ मुकाबला के लिए टीम में आर्यन जुयाल के अलावा माधव कौशिक,समर्थ सिंह, रिंकू सिंह, समीर रिजवी, अक्षदीप नाथ ,प्रियम गर्ग, कुलदीप यादव,सौरभ कुमार, प्रिंस यादव, यश दयाल ,अंकित राजपूत , कार्तिक त्यागी और करण शर्मा को टीम में शामिल किया गया है।

आर्यन जुयाल ने बतौर बल्लेबाज विजय हजारे में लगातार तीन अर्धशतक जड़े थे। अब इसी तरीके के प्रदर्शन की उम्मीद है यूपीसीए को उनसे रणजी ट्रॉफी में भी है। मूल रूप से हल्द्वानी के रहने वाले आर्यन जुयाल ने साल 2014 से यूपीसीए के लिए खेल रहे हैं, उसे वक्त उत्तराखंड को बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त नहीं थी। इसके बाद आर्य ने उत्तर प्रदेश के लिए अंडर-19 और अंडर-23 में शानदार प्रदर्शन किया जिसकी बदौलत उन्हें सीनियर टीम में जगह मिली 22 वर्ष भारतीय अंडर-19 टीम के लिए भी कप्तानी कर चुके हैं तो वहीं 2019 में उन्हें अंडर 23 भारतीय टीम में भी जगह मिली थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top