Sports News

हल्द्वानी के आर्यन जुयाल की इंग्लैंड में एक और फिफ्टी, काउंटी में जारी है दमदार प्रदर्शन

Ad

हल्द्वानी: इंग्लैंड में प्रीमियर डिविजन क्रिकेट खेल रहे आर्यन जुयाल का शानदार फॉर्म जारी है। हल्द्वानी निवासी आर्यन जुयाल ने SOUTHPORT & BIRKDALE क्रिकेट क्लब के लिए एक बार फिर दमदार पारी खेली। आर्यन के बल्ले से एक और अर्धशतक निकला। खास बात ये रही कि आर्यन नॉट आउट रहे। आर्यन ने 41 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। इस पारी में 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Wallasey क्रिकेट क्लब और SOUTHPORT & BIRKDALE क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया मुकाबला लो स्कोरिंग रहा। Wallasey क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 91 रन बनाए। जवाब में SOUTHPORT & BIRKDALE क्रिकेट क्लब ने 13 ओवरों में ही 9 विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। आर्यन टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

प्रीमियर डिविजन क्रिकेट खेल रहे आर्यन की ये तीसरी नॉट आउट पारी है। वहीं अपने डेब्यू मैच में भी वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। हल्द्वानी के आर्यन ने डेब्यू में 85 रनों की पारी खेली थी।

आर्यन जुयाल का कहना है कि वह इंग्लैंड में अपने खेल को इंजॉय कर रहे हैं। इंग्लैंड में बल्लेबाजों को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है क्योंकि कंडीशन गेंदबाज को मदद करती है। हर मैच में मेरे बल्ले से रन निकले, यही कोशिश है। बता दें कि आर्यन जुयाल उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। इंग्लैंड का अनुभव उन्हें आगामी सत्र में मदद करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top