Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के आर्यन जुयाल को आया नेशनल क्रिकेट अकादमी से बुलावा, अंडर-23 कैंप में हुआ चयन

Ad

Uttarakhand:Aryan Juyal: Cricket: NCA: Emerging Camp: उत्तराखंड हल्द्वानी निवासी और उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन जुयाल को नेशनल क्रिकेट अकादमी से बुलावा आया है। एनसीए द्वारा आयोजित एमर्जिंग अंडर-23 कैंप के लिए उनका चयन हुआ है। नेशनल क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने यूपीसीए को पत्र लिखकर जानकारी दी है। आर्यन जुयाल के अलावा समीर रिजवी और आकिब खान को भी चुना गया है। कैंप का आयोजन कोयंबटूर में 10 जून से 29 जून तक होगा। ( Aryan Juyal Under-23 Camp)

ADVERTISEMENTS Ad

आर्यन जुयाल का करियर

उत्तर प्रदेश के सलामी बल्लेबाज आर्यन जुयाल लंबे वक्त से सीनियर टीम का हिस्सा है। वो 2011 से उत्तर प्रदेश क्रिकेट का हिस्सा है। आर्यन ने उत्तर प्रदेश के लिए अंडर-14. अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 समेत सीनियर टीम के लिए प्रतिनिधित्व किया है। आर्यन जुयाल ने अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर भारतीय अंडर-19 टीम और अंडर-23 टीम में भी जगह बनाई थी। वो भारतीय अंडर-19 वनडे टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ ने 2023-24 में भी उन्हें सीनियर टीम का कार्यवाहन कप्तान नियुक्त किया था। केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में उन्होंने कप्तानी की थी और दूसरी पारी में शतक भी जड़ा था। ( Aryan Juyal Cricketer India)

22 वर्षीय आर्यन जुयाल पिछले तीन साल से कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं लेकिन चोट के चलते वो कई बड़े मुकाबलों से बाहर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट में कुल 6 शतक जमाने वाले आर्यन जुयाल इससे पहले भी एनसीए द्वारा आयोजित कैंप में हिस्सा ले चुके हैं। 2023-2024 सीजन में चोट से वापसी करते हुए आर्यन ने रणजी ट्रॉफी में असम के खिलाफ 201 रनों की पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। वो पिछले साल इंग्लैंड में प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने भी गए थे, जहां उन्होंने लगातार 4 शतक जड़े थे। ( Aryan Juyal Cricket in National Cricket Academy)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top