Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी आर्यन जुयाल को मुंबई इंडियंस ने खरीदा, आप भी दीजिए बधाई…

हल्द्वानी: शहर के आर्यन जुयाल ( Aryan Juyal Mumbai Indians) को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए की बोली लगाकर टीम में शामिल किया है। आर्यन जुयाल ( Aryan Juyal Haldwani) आईपीएल- में शामिल होने वाले हल्द्वानी के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल-15 के लिए उनके चयन के बाद हल्द्वानी के क्रिकेट फैंस काफी खुशी हैं।

हल्द्वानी आर्यन जुयाल ( Aryan Juyal Under-19 team india) साल 2018 में विश्वकप जीतने वाली अंडर-19 टीम के सदस्य रहे थे। इसके बाद उन्होंने भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी भी की। उनकी कप्तानी भी भारतीय टीम ने श्रीलंका को 3-2 से वनडे सीरीज में हराया। वहीं वह भारतीय अंडर-23 टीम के सदस्य भी रहे।

आर्यन उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में शतक जड़ा है। आर्यन जुयाल किसी भी बल्लेबाजी क्रम में खेल सकते हैं और वह विकेटकीपर हैं। हल्द्वानी जुयाल के पिता डॉ. संजय जुयाल ने उनके चयन पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ी को आगे बढ़ने के लिए हर मिले मौकों को भुनाना होगा। मुंबई आईपीएल की सबसे कामयाब टीम है और आर्यन को काफी अनुभव मिलेगा।

To Top