Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के आर्यन जुयाल ने UPT-20 लीग में खेली नाबाद 104 रनों की पारी

Ad

Aryan Juyal: UPL T20: Uttarakhand News: उत्तर प्रदेश T20 लीग के दूसरे संस्करण की शुरुआत हो गई है और उत्तराखंड का नाम चर्चाओं में है। अब आप सोच रहे होंगे कि क्रिकेट लीग उत्तर प्रदेश की है और कैसे उत्तराखंड का नाम रोशन हो रहा है तो ये हम आपको बताते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी के आर्यन ने जड़ा शतक

गोरखपुर लाइंस के लिए खेल रहे हल्द्वानी निवासी आर्यन जुयाल ने अपने पहले UPT-20 मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 54 गेंद में नाबाद 104 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 192 से ज्यादा का रहा। आर्यन की पारी में 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा कप्तान ध्रुव जुरेल ने 70 रनों की पारी खेली, जिसकी बदलत गोरखपुर लायंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 218 रन बनाने में कामयाबी रही। जवाब में नोएडा किंग केवल 127 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके साथ मुकाबला 91 रनों से गोरखपुर के पक्ष में रहा। आर्यन जुयाल को शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला। ( Aryan Juyal century)

शतकीय पारी के बाद आर्यन ने कहा कि पिछले साल चोट के चलते वो ये टूर्नामेंट नहीं खेल पाए थे। जन्माष्टमी के दिन शतकीय पारी खेलना एक सुखद अनुभव हैं। बता दें कि आर्यन जुयाल का चयन लगातार दूसरी बार दलीप ट्रॉफी के लिए भी हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top