Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी आर्यन जुयाल का दलीप ट्रॉफी में हुआ चयन, पिछले साल जड़ा था दोहरा शतक

Ad

Cricket: Aryan Juyal: Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी का काउंट डाउन शुरू हो गया है। बीसीसीआई ने चार टीमों का ऐलान कर दिया है। हल्द्वानी निवासी आर्यन जुयाल को दलीप ट्रॉफी में खेलना का मौका मिला है। पिछले साल आर्यन देवधर ट्रॉफी के लिए चुने गए थे। वो शानदार फॉर्म में भी थे लेकिन चोट के चलते उन्हें कई महीने तक मैदान से दूर रहना पड़ा। हालांकि वापसी करते ही उन्होंने रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad

रुतुराज गायकवाड़ करेंगे कप्तानी

टीम सी – रुतुराज गायकवाड़ (कप्‍तान) साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल, सूर्यकुमार यादव, बी इंद्रजीत, ऋतिक शौकीन, मानव सुथर, उमरान मलिक, वैशाक विजयकुमार, अंशुल खंबोज, हिंमाशु चौहान, मयंक मार्कंडे, आर्यन जुयाल और संदीप वॉरियर।’

रणजी ट्रॉफी में आर्यन जुयाल का प्रदर्शन

2023-2024 रणजी ट्रॉफी सीजन में आर्यन जुयाल ने 7 मुकाबलों की 10 पारियों में 577 रन बनाए। उनके बल्ले से 2 शतक और दो फिफ्टी भी निकली। जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल था। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में उनका औसत 64 से ज्यादा का रहा था।

बता दें कि दलीप ट्रॉफी के जरिये घरेलू सीजन में लाल गेंद क्रिकेट की शुरुआत होगी। इस मंच पर युवाओं और उभरती हुई प्रतिभाओं को अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट खेल रहे खिलाड़‍ियों के खिलाफ प्रतिस्‍पर्धा करने का मौका मिलेगा। दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 5 सितंबर 2024 से होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top