Sports News

गड़ीनेगी निवासी अवनीश ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक, उत्तराखंड 117 रनों से जीता मैच

Ad

Uttarakhand Under-23 Cricket Team: Avnish Sudha: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में सीनियर टीम का हिस्सा रहे अवनीश सुधा का प्रदर्शन शानदार रहा था। सुधा के बल्ले से 3 फिफ्टी निलकी थी। सुधा के फॉर्म को देखते हुए उन्हें अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट टीम में भी शामिल किया गया। टीम से जुड़ने के बाद सुधा ने हरियाणा के खिलाफ मुकाबला खेला और शतक जड़ दिया। इस मुकाबले को उत्तराखंड ने 117 रनों से जीता।

ADVERTISEMENTS Ad

पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 348 रन बनाए। अवनीश सुधा ने शानदार 123 रनों की पारी खेली। सुधा ने 105 गेंदों का सामना किया। इस बीच उनके बल्ले से 9 चौके और 7 छक्के निकले। इसके अलावा कप्तान कमल सिंह कन्याल ने 63 रनों की पारी खेली। हरियाणा के लिए अदित्य कुमार ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी की पहली ही गेंद में उत्तराखंड को विकेट मिल गया।इसके अलावा उत्तराखंड के गेंदबाजों ने अपना शिकंजा कस लिया और लगातार अंतराल में हरियाणा विकेट खोते चले गई। हालांकि हरियाणा के लिए विपुल कुमार ने 70 और गर्व सांगवान ने 48 रनों की पारी खेली। हरियाणा की पूरी टीम 41 ओवरों में केवल 231 रन ही बना सकी और मैच 117 रनों से उत्तराखंड के पक्ष में रहा।

उत्तराखंड के लिए शास्वत डंगवाल ने सर्वाधिक तीन विकेट अपने किए। इसके अलावा मनोरी और बोरा को 2-2 विकेट मिले। उत्तराखंड टूर्नामेंट में खेले गए, दोनों मुकाबले जीता है। पहला मुकाबला उत्तराखंड ने बडोदा के खिलाफ 3 रन से जीता था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top