Sports News

रणजी में कोहली फ्लॉप हुए लेकिन उत्तराखंड के आयुष बडोनी ने खुश कर दिया, कमाल की पारी खेली

Ad

Ayush Badoni: Cricket: Uttarakhand: Ranji Trophy: उत्तराखंड के टिहरी जिले के रहने वाले आयुष बडोनी दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी में फिर से कमाल किया। जिस मुकाबले पर पूरे देश की नजर थी, उन्होंने उस मैच में कमाल की पारी खेली। बता दें णजी ट्राॅफी में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और रेलवे के बीच एलीट ग्रुप डी का एक मैच खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में पूर्व भारतीय कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली करीब 12 साल बाद, रणजी क्रिकेट में वापसी कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

कोहली को देखने के लिए हजारे खेल प्रेमी स्टेडियम में पहुंचे लेकिन वो 6 रन बनाकर आउट हो गए। कई फैंस ने ग्राउंड छोड़ दिया था लेकिन आयुष बडोनी ने बाद में ऐसी पारी खेली, जिसे छोड़ने का मलाल उन्हें होगा। दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने 77 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्कों की मदद से 99 रनों की शानदार पारी खेली और शतक बनाने से सिर्फ 1 रन चूक गए। रेलवे की पहली पारी के 241 रनों पर सिमटने के बाद, खबर लिखे जाने तक दिल्ली ने 96 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 7  विकेट के नुकसान पर कुल 257 रन बना लिए हैं। दिल्ली की रेलवे पर फिलहाल बढ़त 93 रनों की हो गई है।

देवप्रयाग ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिलोड़ गांव निवासी विवेक बडोनी के पुत्र आयुष बडोनी की पहचान भारत के उभरते हुए खिलाड़ी के रूप में होती है। आईपीएल में वो लखनऊ के लिए खेलते हैं और टैलेंट दिखा चुके हैं। रेलवे के खिलाफ भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय पूरे देश को दिया हालांकि वो शतक पूरा नहीं कर पाए लेकिन ये एक ऐसी पारी रही जिसकी चर्चा कई दिनों तक होगी।  

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top