Sports News

BCCI विजय हजारे समेत तीन टूर्नामेंट कराएगा,उत्तराखंड मेजबानी के लिए भी तैयार

Ad

देहरादून: घरेलू क्रिकेट को लेकर बीसीसीआई ने बड़ा फैसला किया है जो उत्तराखंड समेत कई क्रिकेट फैंस को खुशी देगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टी20 लीग सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के सफल आयोजन के बाद बोर्ड ने विजय हजारे, वीनू मांकड़ वनडे ट्रॉफी और महिला सीनियर वनडे ट्रॉफी के आयोजन करेगा। इस बारे में उसने तमाम राज्यों से राय मांगी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंग्लैंड टीम भारतीय टीम पहुंच चुकी है। इसके साथ ही बीसीसीआई घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन भी कराएगा। कोरोना वायरस की वजह से रणजी ट्रॉफी के आयोजन करना मुश्किल है लेकिन 50 ओवर की विजय हजारे ट्रॉफी, महिला सीनियर वनडे ट्रॉफी और अंडर-19 क्रिकेट में वीनू मांकड़ वनडे ट्रॉफी कराने का फैसला बोर्ड ने कर लिया है।

बीसीसीआइ के सचिव जय शाह ने राज्य संघों को भेजे अपने पत्र भेजा है। उन्होंने लिखा है कि यह फैसला राज्य संघों से मिले फीडबैक और कोरोना वायरस के चलते बोर्ड ने लिया है। इसमें कहा गया है कि इस महामारी ने हर किसी का टेस्ट लिया है। इससे जिंदगी का कोई भी हिस्सा बचा नहीं है। हमने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट को खोलने के लिए कदम बढ़ाए हैं। क्रिकेट कैलेंडर में हमने काफी वक्त गंवा दिया है। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि महिला क्रिकेट को शुरू करना भी जरूरी है।

बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पिछले साल मार्च में होने वाली सीरीज को कोरोना महामारी फैलने के बाद स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद भारत ने यूएईमें में आईपीएल खेला और फिर ऑस्ट्रेलिया में सीरीज़। फरवरी में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली सीरीज से भारत में इंटरनेशनल मैच की शुरुआत हो रही है।   

घरेलू क्रिकेट सीजन के आयोजन पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा ने कहा कि बोर्ड ने शानदार फैसला लिया है। कोरोना वायरस के युवाओं का काफी वक्त बर्बाद किया है। घरेलू क्रिकेट भारतीय इंटरनेशनल क्रिकेट की नींव है। उत्तराखंड किसी भी टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर तैयार है और हम इस बारे में बॉर्ड को बता चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि और वीणू मांकड़ ट्रॉफी का आयोजन अंडर 19 विश्वकप को देखते हुए बेहद जरूरी है। बता दें कि कोरोना काल में उत्तराखंड देश का पहला राज्य था जिसने बायो बबल में क्रिकेट कैंप का आयोजन कराया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top