Pithoragarh News

भारतीय हॉकी टीम के लिए खेलेंगे पिथौरागढ़ के बॉबी धामी

Bobby Dhami: Hockey: Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जिले के बॉबी सिंह धामी का चयन भारतीय हॉकी टीम में हो गया है। मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के कटियानी गांव निवासी बॉबी सिंह धामी का सीनियर भारतीय हॉकी टीम में चयन हुआ है। स्टेडियम के हॉकी कोच प्रकाश सिंह ने जानकारी दी कि बॉबी पिथौरागढ़ से पांचवीं पास करने के बाद वर्ष 2008 में महज आठ साल की उम्र में टनकपुर चले गए थे। बांबी ने हॉकी की बारीकियां टनकपुर स्टेडियम में ही सीखी। इसके बाद उनका चयन महाराणा स्पोर्ट्स प्रताप कॉलेज देहरादून में हो गया। बॉबी के चयन पर स्टेडियम प्रभारी मुकेश बॉक्सिंग शर्मा, कोच ललित कुवर, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संग्राम सिंह, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी, पूर्व हॉकी कोच सतीश जोशी आदि ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

इससे पहले भी बॉबी धामी भारतीय जूनियर टीम के उप कप्तान रहे हैं। अक्टूबर साल 2022 में उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी। बॉबी धामी पिथौरागढ़ के कात्यानी गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम श्याम सिंह धामी है। इसके अलावा 2022 में लुसाने स्विट्जरलैंड में आयोजित एफआईएच फाइव एस में भारतीय पुरुष टीम के सदस्य रहकर गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। वह साल 2021 जूनियर वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे।

To Top