Pithoragarh News

FIH प्रो लीग के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान,पिथौरागढ़ के बॉबी धामी को मिली जगह

Ad

Uttarakhand News: Bobby Dhami: Indian Hockey Team: पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले बॉबी धामी का भारतीय हॉकी टीम में चयन हुआ है। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी और बॉबी को बधाई दी।

ADVERTISEMENTS Ad

बॉबी धामी का करियर

इससे पहले बॉबी धामी भारतीय जूनियर टीम के उप कप्तान रहे हैं। अक्टूबर साल 2022 में उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी।बॉबी धामी पिथौरागढ़ के कात्यानी गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम श्याम सिंह धामी है। इसके अलावा 2022 में लुसाने स्विट्जरलैंड में आयोजित एफआईएच फाइव एस में भारतीय पुरुष टीम के सदस्य रहकर गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। वह साल 2021 जूनियर वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे। बता दें कि बॉबी ने कक्षा 6 से 11वीं तक की शिक्षा स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून से प्राप्त की है। स्पोर्ट्स कॉलेज से अपनी शिक्षा प्राप्त करते हुए बॉबी ने हॉकी की कई बारीकियां पंकज रावत से सीखीं हैं। 

FIH प्रो लीग 2023-24 

भारतीय टीम एंटवर्प, बेल्जियम और लंदन, इंग्लैंड में आयोजित होने वाली एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023-24 में हिस्सा लेगी। बेल्जियम चरण 22 मई को शुरू होगा और 30 मई को समाप्त होगा जबकि इंग्लैंड चरण 1 जून को शुरू होगा और 12 जून को खत्म होगा। भारत 22 मई को अर्जेंटीना के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करते हुए, दोनों चरणों में अर्जेंटीना, बेल्जियम, जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ दो-दो बार खेलेगा।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम:

गोलकीपर :-

श्रीजेश परट्टू रवीन्द्रन

कृष्ण बहादुर पाठक

डिफेंडर :-

जरमनप्रीत सिंह

अमित रोहिदास

हरमनप्रीत सिंह

सुमित

संजय

जुगराज सिंह

विष्णुकांत सिंह

मिडफील्डर :-

विवेक सागर प्रसाद

नीलकंठ शर्मा

मनप्रीत सिंह

शमशेर सिंह

हार्दिक सिंह

राजकुमार पाल

मो. राहिल मौसीन

फॉरवर्ड :-

मनदीप सिंह

अभिषेक

सुखजीत सिंह

ललित कुमार उपाध्याय

गुरजंत सिंह

आकाशदीप सिंह

अरजीत सिंह हुंदल

बॉबी सिंह धामी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top