Sports News

वेस्टइंडीज ने 21 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच हराया, रोने लगे पूर्व दिग्गज-वीडियो

Ad

West Indies Vs Australia: वेस्टइंडीज ने गाबा में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 8 रनों से हराया। वेस्टइंडीज की ये जीत दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को खुशी दे रही है। लंबे असरे के बाद वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को हराया। टेस्ट मैच की बात करें तो 2003 के बाद वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है। आखिरी बार वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को अपनी धरती पर मात दी थी। जबकि ऑस्ट्रेलिया में वेस्टइंडीज को 27 साल बाद टेस्ट मैच में कामयाबी मिली है। 1996/1997 में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर हराया था।

ADVERTISEMENTS Ad

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने सिर्फ 8 रन से जीतकर इतिहास रच दिया। पिंक बॉल से खेले गए इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को चौथी पारी में 216 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन शमार जोसेफ की चमत्कारिक गेंदबाजी से कैरेबियाई टीम ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 207 रन पर ऑल आउट कर मैच को अपने नाम कर लिया। वेस्टइंडीज की इस ऐतिहासिक जीत पर खिलाड़ियों के साथ टीम के सपोर्ट स्टाफ भी खुशी से भावुक हो गए।

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वेस्टइंडीज के सहायक कोच कार्ल हूपर ड्रेसिंग रूम में फूट-फूट कर रोने लगे। इसके अलावा कॉमेंट्री कर रहे ब्रायन लारा भी भावुक दिखे। दोनों ही वेस्टइंडीज के कप्तान रहे हैं। वेस्टइंडीज के लिए यह जीत ऐतिहासिक है। वेस्टइंडीज की इस जीत में शमार जोसेफ हीरो रहे। शमार ने चौथी पारी में वेस्टइंडीज के लिए 11.5 ओवर में 68 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किए। दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज की जीत ऑस्ट्रेलिया को काफी परेशान करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top