Election Talks

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी रानीबाग, जीतपुर नेगी में किया जनसंपर्क

Ad

Haldwani News: Election: कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने सोमवार को रानीबाग से अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर माघ मास की खिचड़ी प्रसाद के रूप में वितरित कर सनातन धर्म और परंपराओं के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि माघ मास भाईचारे, सामूहिकता और सादगी का प्रतीक है, जो समाज में स्नेह और सहयोग का संदेश देता है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके बाद ललित जोशी ने उतरेनी मेले की शोभायात्रा में भाग लिया और बाजार क्षेत्र में लोगों को घुघुतिया त्यौहार की बधाई दी। उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में समर्थन की अपील की। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं में इस दौरान भारी उत्साह देखा गया।
ललित जोशी ने कहा, घुघुतिया त्यौहार हमारी सांस्कृतिक पहचान है। इसे संजोना और संवारना हमारी जिम्मेदारी है। इस तरह के आयोजन हमें आध्यात्मिक ऊर्जा देते हैं और समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। हमें ऐसी परंपराओं को जीवित रखना चाहिए।

इसके बाद उन्होंने रामपुर रोड और जीतपुर नेगी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में इस क्षेत्र का समग्र विकास हुआ था, लेकिन आज यह क्षेत्र नगर निगम में शामिल होने के बावजूद विकास से वंचित है।
उन्होंने वादा किया कि यदि उन्हें मेयर के रूप में चुना गया, तो वह नए वार्डों के विकास से अपनी प्राथमिकता तय करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए समग्र कार्य किए जाएंगे। ललित जोशी ने शहर के समग्र विकास और सुंदरता बनाए रखने के लिए कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की।

इस अभियान में विधायक सुमित हृदयेश, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, आनंद कुरजवाल, रमा पांडेय, राहुल सोनकर, संजय साह, नवल बिष्ट, पवन साह, दीपक तिवारी और मोहन बुलाकोटी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top