Bageshwar News

बागेश्वर निवासी दीपक धपोला का रणजी ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, लगातार दूसरे मैच हैट्रिक जमाई

Ad

Deepak Dhapola: Ranji Trophy: Hat Trick: उत्तराखंड क्रिकेट टीम रणजी ट्रॉफी में भले जीत हासिल करने से दूर रह जा रही है लेकिन बागेश्वर निवासी दीपक धपोला की गेंद विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान कर रही है। धपोला ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। पुडुचेरी के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले दीपक धपोला ने दिल्ली के खिलाफ भी हैट्रिक जमाई। लगातार दो मुकाबले में हैट्रिक लेकर उन्होंने नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दीपक धपोला ने दिल्ली की दूसरी पारी हैट्रिक जमाई। दीपक धपोला ने पहले ओवर की आखिरी गेंद और फिर तीसरे ओवर की पहली और दूसरे गेंद में विकेट हासिल कर हैट्रिक पूरी की। दीपक धपोला ने अर्पित राणा, यश धुल और श्रितिज शर्मा को लगातार गेंदों में आउट कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया। मोहाली में खेले कगए रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में उत्तराखंड को 7 रनों से हार का सामना करा पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad

मोहाली में खेले गए मुकाबले की बात करें तो दीपक धपोला ने पहली पारी में 13 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट झटके। जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 20 ओवर में 61 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इससे पहले दीपक धपोला ने पुडुचेरी के खिलाफ भी हैट्रिक जमाई थी और उत्तराखंड के लिए रणजी ट्रॉफी में ये कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बनें थे। हालांकि उत्तराखंड को दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

2023-2024 सीजन में दीपक धपोला 4 मुकाबलों में 23 विकेट हासिल कर चुके हैं। उत्तराखंड के लिए दीपक धपोला का प्रदर्शन हर वक्त शानदार ही रहा है।  दीपक धपोला ने 2018 में उत्तराखंड के लिए डेब्यू किया था। दीपक धपोला ने 2018-2019 रणजी ट्रॉफी सीजन में भी कमाल किया था। वो टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनें थे। दीपक धपोला साल 2018-2019 सीजन में शानदार फॉर्म में रहे थे। उन्होंने 8 मैच में कुल 45 विकेट लिए थे। एक मैच में उन्होंने 12 विकेट लिए थे, जो आज भी उत्तराखंड के लिए रिकॉर्ड है। इसके अलावा उत्तराखंड से दलीप ट्रॉफी खेलने वाले भी वो पहले खिलाड़ी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top