Bageshwar News

बागेश्वर के देवेंद्र बोरा ने एक मैच में झटके 10 विकेट,बंगाल के बल्लेबाजों को कुछ समझ में नहीं आया

Ad

Uttarakhand News: Cricket: Devendra Bora: कर्नल सीके नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तराखंड को पहले मुकाबले में बंगाल के खिलाफ जीत मिली। इस मुकाबले में उत्तराखंड पहले पीछे रहा था लेकिन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने टीम को जीत दिला दी। कप्तान कमल कन्याल की 142 रनों की पारी के अलावा देवेंद्र बोरा की गेंदबाजी ने उत्तराखंड की जीत में अहम योगदान निभाया। इस मुकाबले में देवेंद्र बोरा ने कुल 10 विकेट लिए।

ADVERTISEMENTS Ad

पहली पारी में उन्होंने 14 ओवर डाले जिसमें 63 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। दूसरी पारी में जब उत्तराखंड की टीम फील्डिंग करने उतरी थी तो बंगाल के पास बढ़त थी, ऐसे में गेंदबाजों पर जिम्मेदारी थी कि वो टीम की वापसी कराए। देवेंद्र बोरा ने इस जिम्मेदारी को बखूबी से निभाया और दूसरी पारी में भी 5 विकेट लिए। उन्होंने दूसरी पारी में 17.3 ओवर डालें जिसमें 61 रन देकर 5 विकेट अपने नाम के किए।

देवेंद्र बोरा का प्रदर्शन वनडे टूर्नामेंट में भी शानदार रहा था। बागेश्वर के रहने वाले देवेंद्र ने जम्मू कश्मीर के खिलाफ 7 विकेट लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। उन्होंने जम्मू के खिलाफ 8 ओवर में 25 रन देखकर 7 विकेट झटके थे। देवेंद्र ने अपने वनडे के प्रदर्शन को टेस्ट में भी दोहराया है और उम्मीद की जा सकती है, अगर इसी तरीके का प्रदर्शन आगे भी जारी रहता है तो उन्हें जल्द सीनियर उत्तराखंड टीम में खेलने का मौका मिल जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top