Sports News

अपने दूसरे ही टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच बने ध्रुव जुरेल, धोनी के घर रांची में खेली कमाल की पारी

Ad

नई दिल्ली: भारत ने इंग्लैंड को चौथे टेस्ट मैच में 5 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ भारत ने 5 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज़ में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत को जीत के लिए 192 रनों की जरूरत थी। एक वक्त में भारत ने 120 रन पर 5 विकेट खो दिए थे और मुकाबला फंस गया था। पहली पारी में 90 रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और शुभमन गिल ने टीम को संकट से उभारा और जीत दिलाई। दोनों के बीच 72 रनों की साझेदारी हुई। दोनों युवा खिलाड़ियों की जुझारू पारी ने अंग्रेजों को भी चौका दिया। शुभमन गिल ने नाबाद 52 और ध्रुव ने नाबाद 39 रनों की पारी खेली। पहली पारी में भारत के लिए 90 रनों की पारी खेलकर टीम की मैच में वापसी कराने वाले जुरेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ADVERTISEMENTS Ad

मुकाबले पर गौर करें तो इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए। जवाब में भारत ने 307 रन बनाए। दूसरी पारी में इंग्लैंड केवल 145 रनों पर सिमट गई। उनके पास 46 रनों की बढ़त थी और भारत को 192 रनों का लक्ष्य मिला। दूसरी पारी में भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 55 रनों की पारी खेली। पहले विकेट के लिए जायसवाल और रोहित ने 84 रन जोड़े लेकिन 120 रनों पर पहुंचने तक भारत ने 5 विकेट खो दिए। इसके बाद गिल और जुरेल ने टीम को जीत दिलाई।

मुकाबले के बाज जुरेल ने कहा कि पहली पारी में उनके बल्ले से निकले रनों ने उनके मनोबल को उठाया। इंग्लैंड को पास भले ही बड़े गेंदबाज हैं लेकिन वो गेंदबाज को देखकर नहीं गेंद को देखकर खेल रहे हैं। निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ साझेदारी को लेकर उन्होंने कहा कि कोशिश ये थी कि पहली पारी में इंग्लैंड के स्कोर के करीब पहुंचा जाए। दूसरी पारी में वो और गिल छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर खेल रहे थे, जिससे दवाब पैदा नहीं हुआ।

रांची में ध्रुव जुरेल की पारी ने महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी। फैंस का कहना है कि धोनी के घर पर भारत को नया धोनी मिल गया है। हालांकि ध्रुव का करियर शुरू हुआ है और कइयों का मानना है कि ये तुलना नहीं होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top