Uttarakhand News

उत्तराखंड को DIG और ASP की जोड़ी ने दिलाया सिल्वर मेडल

Ad

हल्द्वानी: चंडीगढ़ में आयोजित 15 वीं All India Police Badminton Championship में उत्तराखंड पुलिस को सिल्वर पदक मिला है। महिला डबल्स मुकाबले में DIG निवेदिता कुकरेती और ASP कमलेश उपाध्याय ने सिल्वर मेडल जीतकर उत्तराखण्ड पुलिस का मान बढ़ाया है। दोनों महिला अधिकारियों की इस उपलब्धि पर डीजीपी अशोक कुमार ने बधाई दी है। इनके अलावा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों ने भी दोनों महिला पुलिस अधिकारियों को बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि इससे पहले भी खेल के मैदान पर उत्तराखंड के पुलिसकर्मियों व अधिकारियों ने राज्य का नाम रौशन किया है। कई ऐसे पुलिसकर्मी भी हैं जो देश के लिए खेल चुके हैं।

इसके अलावा उत्तराखंड क्रिकेट टीम के सदस्य डीके शर्मा भी उत्तराखंड पुलिस के जवान हैं। रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने राज्य का नाम रौशन किया है। उत्तराखंड पुलिस के जवान खेल के मैदान पर अपने प्रदर्शन से युवाओं को प्रेरित करते आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top