Sports News

अल्मोड़ा निवासी एकता बिष्ट को बधाई, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के लिए खेलेंगी

Ad

Almora News: Ekta Bisht: Indian Cricketer: अल्मोड़ा की एकता बिष्ट को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का तोहफा मिला है। महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में नहीं चुनी जाने पर एकता को निराशा का सामना करना पड़ा था। फैंस भी हैरान थे कि भारत को कई बड़े मैच जिताने वाली खिलाड़ी को कोई टीम कैसे छोड़ सकती है। साल 2022 से उत्तराखंड के लिए क्रिकेट खेलन रही एकता की महिला प्रीमियर लीग में एंट्री मिल गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

क्रिकेट एसोशिएशन ऑफ उत्तराखंड की कप्तान  एकता बिष्ट को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 60 लाख रुपये में खरीदा। एकता का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। एकता बिष्ट का भी कहना है कि उन्हें घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के चलते ये मौका मिला है। उन्होंने युवाओं को एक मैसेज दिया कि स्तर कोई भी हो, आपका प्रदर्शन ही कामयाबी दिलाएगा। एकता बिष्ट ने भारत के लिए कई बार एतिहासिक प्रदर्शन किया है। वो सबसे पहले टी-20 में हैट्रिक लेने वाली गेंदबाज है। एकता बिष्ट से पहले भारत के किसी भी गेंदबाज ने इंटरनेशनल मैच में हैट्रिक नहीं ली थी। तीन अक्टूबर 2012 को श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक लेते हुए एकता विश्व की दूसरी महिला खिलाड़ी बनी थी, जिन्होंने टी20 मैच में हैट्रिक अपने नाम की थी।

एकता बिष्ट, वो खिलाड़ी जिसने वर्ल्ड कप के एक मुकाबले में पाकिस्तान की टीम के छक्के छुड़ा दिए थे। साल 2017 में वीमंस वर्ल्ड कप खेला जा रहा था और पाकिस्तान के सामने एकता बिष्ट ने पांच विकेट लेकर अकेले ही टीम इंडिया की तरफ मैच मोड़ दिया था। बता दें कि एकता बिष्ट पहले घरेलू क्रिकेट सर्किट में रेलवे के लिए खेलती थी। लेकिन इस सीजन उन्होंने उत्तराखंड से खेलने का फैसला किया और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने उन्हें कप्तानी सौंपी थी। उत्तराखंड के लिए अपने पहले ही सीजन में एकता ने इतिहास भी रचा। एकता ने उत्तराखंड की तरफ से खेलते हुए महिला टी-20 ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ 7 विकेट लिए थे। आंकड़े बताते हैं कि टी-20 में किसी भी भारतीय खिलाड़ी का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top