Sports News

उत्तराखंड महिला टीम की 4 खिलाड़ियों को मिली सेंट्रल जोन टीम में जगह, एकता बिष्ट करेंगी कप्तानी

Ad

Uttarakhand Women’s Team: Bcci Inter-Zonal T20 Tournament: उत्तराखंड सीनियर महिला टीम ने टी-20 टूर्नामेंट के फाइनल तक का सफल तय किया। उत्तराखंड को फाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान देने वाले खिलाड़ियों का चयन इंटर जोनल टी-20 टूर्नामेंट के लिए हुआ है। इसके अलावा मैनेजर प्राची भाटिया को भी टीम मैनेजमेंट का हिस्सा बना गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सेंट्रल जोन की टीम में उत्तराखंड की कप्तान एकता बिष्ट, पूनम राउत, राघवी बिष्ट और जासिया अख्तर को जगह मिली है। हालांकि प्रेमा रावत जो उत्तराखंड के टी-20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी थी, उन्हें जगह नहीं मिली है जिसने सभी को चौकाया। चयनित खिलाड़ियों पर नजर डाले तो एकता बिष्ट सेंट्रल जोन की कप्तानी करेंगी जबकि स्नेह राणा उप कप्तान होगी। पूनत राउत ने उत्तराखंड के टी-20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। राघवी बिष्ट गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान देने में सक्षम है। उनके ऑलराउंड खेल को देखते हुए सेंट्रल जोन टीम में उन्हें चुना गया है। जासिया अख्तर के पास महिला प्रीमियर लीग खेलने का अनुभव है।

एकता बिष्ट की कप्तानी में उत्तराखंड सीनियर टीम ने पहली बार टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल खेला। इससे साफ हो गया कि उत्तराखंड टीम घरेलू क्रिकेट में पहचान बनाने के लिए आतुर है। साल 2018 से क्रिकेट खेल रही टीम, इतनी जल्दी कुछ ऐसा करेगी किसी ने सोचा नहीं होगा। इंटर जोनल टी-20 टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन खिलाड़ियों को भारतीय टीम में शामिल होने के सपने के करीब ला सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top