Sports News

लॉकडाउन के बीच बड़ी खबर, भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का शेड्यूल तय

Ad

नई दिल्ली: क्रिकेट प्रेमियों के बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय टीम दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी और इसके लिए मेजबान ने शेड्यूल जारी कर दिया है। कोरोना वायरस के चलते दुनिया में जारी लॉकडाउन के वजह से सभी क्रिकेट गतिविधियां बंद है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार पहला मैच 3 दिसंबर को ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। इसके बाद अगला मैच डे-नाइट टेस्ट होगा, जो 11 दिसंबर को एडिलेड में होगा। cricket.com.au की मानें तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट डेनाइट होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 4 टेस्ट और 3 वनडे की सीरीज खेलना है। कोरोना के कारण टीम इंडिया के खिलाड़ियों को दौरे पर 14 दिन खुद को आइसोलेशन में रखना होगा, जिसके लिए बीसीसीआई ने हरी झंड़ी दे दी है।

हर बार की तरह इस बार भी बॉक्सिंग टेस्ट और न्यू ईयर टेस्ट खेला जाएगा। 26 दिसंबर को मेलबर्न में बॉक्सिंग डे भी खेला जाएगा। क्रिसमस के अगले दिन 26 दिसंबर को होने वाले मैच को बॉक्सिंग डे टेस्ट कहा जाता है। इसके बाद 3 जनवरी को सिडनी में न्यू ईयर टेस्ट खेला जाएगा जो साल का पहला मैच न्यू ईयर टेस्ट कहलाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top