Nainital-Haldwani News

धमाकेदार जीत के साथ डिस्ट्रिक्ट लीग के नॉक आउट में पहुंचा कोल्ट्स क्रिकेट क्लब

Ad

हल्द्वानी:जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला लीग का आज का मैच चकुलवा के मेलकानी क्रिकेट मैदान में हल्द्वानी कोल्ट्स क्लब व हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी के मध्य खेला गया। हल्द्वानी कोल्ट्स ने इस मुकाबले को 10 विकेट से जीतकर टूर्नामेंट के नॉक आउट में जगह बना ली है। पूरे मुकाबले में कॉल्ट्स की टीम हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी पर भारी पड़ी। कोल्ट्स ने टॉस जीतकर हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी को बल्लेबाजी का न्योता दिया। हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी को पहले ओवर में ललित के रूप में झटका लगा। इसके बाद कुशाग्र और पारितोष कुछ देर तक विकेट पर जरूर रहे लेकिन वो रन नहीं निकाल सके। दोनों के आउट होने के बाद हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी के नियमित विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी की ओर से सबसे ज्यादा सहदेव 17 और निलेश ने 13 रन बनाए। कोल्ट्स क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में मयंक मिश्रा ने 8 ओवर में 2 मेडन ओवर के साथ 21 रन देकर 5 विकेट झटके। इसके अलावा तेज गेंदबाज अमित सिरोला, राहुल बिष्ट ने भी 2-2 विकेट हासिल किए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी हल्द्वानी कोल्ट्स क्लब के ओपनर बल्लेबाज कमल कन्याल व मयंक मिश्रा की जोड़ी ने 5 ओवर में बिना विकेट खोये 62 रन बनाकर 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। कोल्ट्स के लिये कमल कन्याल ने 13 गेंद में 5 चौके 2 छक्कों की मदद से 37 रन नाबाद और मयंक मिश्रा 13 गेंद में एक चौके एक छक्के की मदद से 17 रन बनाकर नाबाद रहे। मैच के अंपायर पुनीत श्रीवास्तव व निश्चय मेहरा जबकि स्कोरर मनोज करायत रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top