Sports News

आईपीएल के साथ बोर्ड परीक्षा दे रहा है ये खिलाड़ी , वायरल हुई ये जानकारियां

Ad

नई दिल्ली: वैसे तो आईपीएल का सीजन अप्रैल में आता है लेकिन 2019 में लोकसभा चुनाव को देखते हुए फटाफट क्रिकेट का पर्व  मार्च में ही शुरू हो गया। उस महीने जिस महीने स्कूल के छात्र अपनी परीक्षाएं देते हैं और अभिभावक उन्हें टीवी से दूर रखने की कोशिश करते हैं। रविवार को आईपीएल का इतिहास बदला गया।

ADVERTISEMENTS Ad

पश्चिम बंगाल के युवा लेग स्पिनर प्रयास रे बर्मन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में डेब्‍यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। प्रयास ने 16 साल 157 दिन की उम्र में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले का हिस्सा बनें। प्रयास से पहले सबसे छोटी उम्र में आईपीएल खेलने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान के नाम था, जिन्होंने 17 साल 11 दिन की उम्र में आईपीएल पदार्पण किया था। प्रयास ने अब मुजीब उर रहमान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

बता दें कि प्रयास बंगाल की टीम की तरफ से खेलते हैं।लेग ब्रेक गूगली करने के अलावा वो बल्लेबाजी में भी वो टीम को सपोर्ट कर सकते हैं।  लिस्ट ए मुकाबलों में नौ मैचों में 11 विकेट लिए है जबकि 4 टी-20 मैचों में उन्होंने चार विकेट हासिल किए हैं। खास बता है कि है कि प्रयास बोर्ड परीक्षाएं भी दे रहे हैं।  दिन पहले ही प्रयास ने दो दिन पहले ही सीबीएसई 12वीं बोर्ड की इकॉनॉमिक्‍स की परीक्षा दी थी। प्रयास कोलकाता की कल्‍याणी पब्लिक स्‍कूल में 12वीं के छात्र हैं। इसके अलावा टीम आरसीबी को दो अप्रैल को राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ खेलना है और प्रयास को अगले ही दिन आंत्रप्रन्‍योरशिप की परीक्षा देने कोलकाता जाना होगा।

इस बारे में उनके पिता कौशिक रे बर्मन ने बताया, ‘उसके लिए यह काफी मुश्किल है लेकिन वह मैनेज कर रहा है। उसकी टीम उसे पूरा सहयोग कर रही है। विराट, डिविलियर्स और कौच गैरी कर्स्‍टन नेट प्रेक्टिस के दौरान उसका हौंसला बढ़ाते हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वो पिछले मैच में प्रयास के चयन से काफी हैरान थे।प्रयास के कोटे के 4 ओवर से 54 रन गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top