Sports News

दिल्ली बनाम पंजाब:IPL-13 का दूसरा ही मैच हुआ टाई

Ad

हल्द्वानी: आईपीएल को क्यों दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कहा जाता है ये एक बार फिर साबित हो गया है। आईपीएल-13 का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया जो ट्राई पर समाप्त हुआ। दिल्ली ने पहले बल्लेलबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 157 रन बनाए। जवाब में किंग्स किंग्स इलेवन पंजाब भी निर्धारित 20 ओवर में 157 रन बना पाई। पंजाब को आखिरी ओवर में 13 रनों की जरूरत थी। आखिरी ओवर में ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने दो विकेट अपने नाम किए। सुपर ओवर खेलने उतरी पंजाब की टीम केवल तीन ही गेंद खेल पाई। पहली गेंद पर दो रन मिला। दूसरी बॉल में केएल राहुल और तीसरी गेंद पर निकॉलस पूरन को रबाडा ने आउट किया। दिल्ली को मुकाबला जीतने के लिए केवल तीन रन चाहिए थे। दिल्ली ने तीन गेंद शेष रहते मुकाबले को अपने नाम कर लिया। दिल्ली के लिए सुपर ओवर में सलामी बल्लेबाजी करने ऋषभ पंत और कप्तान श्रेयस अय्यर उतरे थे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top