Sports News

रांची पहुंची उत्तराखण्ड टीम, खिलाड़ियों की धोनी के साथ फोटो वायरल

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम 19 जनवरी से झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के मुकाबले के लिए तैयारी में जुट गई है। उत्तराखण्ड के लिए रणजी ट्रॉफी का सफर इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने पांच मैच खेले हैं और उसे 4 में हार का सामना करना पड़ा है। त्रिपुरा के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त रहा। इस मैच में मौसम ने उत्तराखण्ड की मदद की। इसके अलावा विजय जेठी की नाबाद 81 रनों की पारी ने टीम के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया होगा। उत्तराखण्ड को अभी रणजी ट्रॉफी में 4 मुकाबले खेलने हैं। दो मुकाबले उसे घर पर खेलने हैं।

झारखंड के खिलाफ मुकाबले से पहले उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों ने महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। धोनी पिछले दो दिन से वायरल हो रहे हैं। बीसीसीआई ने उन्हें सालाना अनुंबध में जगह नहीं दी तो लगा कि धोनी का करियर अब समाप्त हो गया है लेकिन वह दोबारा मैदान पर अभ्यास करने उतरे और फैंस को उम्मीद दे दी कि उनके अंदर अभी काफी क्रिकेट बची है। दोनों के साथ उत्तराखण्ड के बल्लेबाज पीयूष जोशी और विजय जेठी ने फोटो अपलोड की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top