National News

धोनी के शहर से उत्तराखंड के लिए डायरेक्ट ट्रेन, रेलमंत्री से मिले सांसद

Ad

देहरादून: ऋषिकेश पर्यटन के लिहाज से बेहद अहम है। देश दुनिया से लोग ऋषिकेश पहुंचते हैं। वैसे ऋषिकेश अध्यात्म और योग के लिए विख्यात हैं। इसके साथ पर्यटकों को यहां कई एडवेंचर स्पोर्ट्स भी मिलते हैं। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शहर रांची से ऋषिकेश के लिए डायरेक्ट ट्रेन सेवा की मांग रांची के सांसद संजय सेठ द्वारा की गई है। इसके अलावा रांची वाराणसी महुआडीह एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन करते हुए लोहरदगा-टोरी लाइन से सप्ताह में दो दिन इसका विस्तार लखनऊ तक करने की मांग की। अंत में रांची-चोपन का विस्तार प्रयागराज तक करने, मौर्य एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन टोरी से चलाने, हटिया से एर्नाकुलम एक्सप्रेस को सप्ताह में सात दिन चलाने सहित अन्य को लेकर रेलमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

बुधवार को दिल्ली में सांसद संजय सेठ ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रांची से ट्रेन सेवाओं को बढ़ाने के विषय पर बात की, जिसमें ऋषिकेश रूट भी शामिल था। उन्होंने रांची से ऋषिकेश उत्तराखंड के लिए सीधी रेल सेवा चालू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस जो आनंद बिहार तक सेवा देती है उसका विस्तार जयपुर तक करने की बात कही। आगे पढ़ें…

सांसद ने झारखंड से लखनऊ के लिए ट्रेन शुरू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि लखनऊ व्यापारिक दृष्टिकोण से एक प्रमुख केंद्र बन गया है और लखनऊ के लिए ट्रेन नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कोरोना शुरू होने के पूर्व वाराणसी ट्रेन का परिचालन रांची से होता था। अभी इसका परिचालन बंद कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top