Sports News

शाम 7.29 पर टीम INDIA विश्वकप से बाहर हुई थी और 7.29 पर धोनी ने लिया संन्यास !

Ad

शाम 7.29 पर भारतीय टीम विश्वकप से बाहर हुई और 7.29 पर धोनी ने लिया संन्यास !

नई दिल्ली: भारत व दुनिया के सबसे सफल क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त शाम 7 बजकर 29 मिनट में संन्यास की घोषणा कर दी। धोनी अब भारत के लिए नीली जर्सी में कभी दिखाई नहीं देखें। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के दिन क्रिकेट को अलविदा कहकर और भावुक बना दिया। वहीं धोनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं और एक जवान के लिए स्वतंत्रता दिवस के मायने कुछ और ही होते हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने सबसे पहले टी-20 विश्वकप अपने नाम किया। उसके बाद टीम ने पाकिस्तान को घरेलू सीरीज़ में हराया। फिर ऑस्ट्रलिया को उसी के घर में पीटा और ट्रॉई सीरीज को अपने नाम किया। श्रीलंका और न्यूजीलैंड में सीरीज को अपने नाम किया। वेस्टइंडीज में जीत दर्ज की। आईसीसी के तीनों टूर्नामेंट अपने नाम किए। कप्तान के रूप में जो एक खिलाड़ी सपना देखता है वो धोनी ने किया। उनके संन्यास की घोषणा के बाद से फैंस ये जानना चाहते हैं कि धोनी ने 7.29 पर ही क्यों संन्यास लिया और इसका क्लू क्रिकेट फैंस ने निकाला है।

ADVERTISEMENTS Ad

साल 2019 के विश्वकप में भारतीय टीम की हार को कोई क्रिकेट फैंस नहीं भूला है। शायद ही किसी ने सोचा था कि टीम उस मुकाबले में हार सकती है। 71 रनों पर भारत ने 5 विकेट खो दिए थे। धोनी और जडेजा टीम को करीब तक ले लाए थे लेकिन मैच न्यूजीलैंड के पक्ष में रहा। धोनी का वह आखिरी मैच साबित हुआ। रन आउट होने के बाद उनके चेहरे का भाव काफी कुछ बता चुका था। क्या आपकों पता हैं कि जिस वक्त भारत ये मैच हारा था वक्त क्या था, वो था शाम 7 बजकर 29 मिनट…. और इसी वक्त में धोनी ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया। हालांकि वो मुकाबला 10 जुलाई को खत्म हुआ था और टीम 18 रनों से हारी गई थी।

यह कनेक्शन जैसे ही क्रिकेट फैंस के हाथों लगा है उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया है।

गावस्कार ने कही बड़ी बात

इंडिया टुडे से बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि धोनी निश्चित तौर पर यह जानना चाह रहे थे कि आईपीएल में वो कैसा प्रदर्शन करते हैं। वो इसके बाद ही आंकलन करते कि उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में खेलना है कि नहीं। चूंकि कोरोना वायरस के चलते आईपीएल को आगे बढ़ाया गया, साथ ही टी-20 वर्ल्ड भी इस साल न होकर 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया तो इसलिए धोनी ने सोचा कि अब इंटरनेशनल क्रिकेट से जुड़े रहना उचित नहीं हैं और संन्यास लेना का फैसला लिया। अगर वर्ल्ड इसी साल होता तो इस बात की पूरी संभावना है कि वो इसमें खेलते।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top