Sports News

कोरोना वायरस के चलते धोनी की टीम के खिलाड़ी समेत 8 Cricketers की शादी कैंसल

Ad

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के आतंक ने पूरे विश्व को परेशान किया हुआ है। इस बीमारी से 50 हजार से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ दिया है। महामारी ने साल भर के कैंडर को भी खराब कर दिया। इसमें कई चीज शामिल हैं।  दुनियाभर के खेलों के आयोजन वायरस के वजह से टल गए हैं। भारतीय क्रिकेट फैंस को आईपीएल का इंतजार था लेकिन किसी को नहीं पता कि यह आयोजन होगा नहीं या नहीं। मुकाबलों के अलावा वायरस के वजह से कई खिलाड़ियों को अपनी शादी भी रद्द करनी पड़ी है।

विख्यात न्यूज वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के 8 क्रिकेट खिलाड़ियों की शादी कैंसल हुई है। इस महामारी के कारण उन्हें ये फैसला करना पड़ा है। इस लिस्ट में ऑस्‍ट्रेलियन क्रिकेटर्स में लेग स्पिनर एडम जंपा , तेज गेंदबाज जैकसन बर्ड, डी आर्ची शॉर्ट, मिचेल स्‍वेपसन, एलिस्‍टर मैकडेरमोट, एंड्रयू टाय, जेस जोनासन और कैटलिन फ्रायट शामिल हैं। पिछले कुछ दिनों में ऑस्ट्रेलिया में हालात काफी खराब हुए हैं। इसे देखते हुए सरकार ने सभी को घरों में रहने को कहा है।  ऑस्‍ट्रेलिया भी लॉकडाउन की स्थिति से गुजर रहा है। हाल ही में ऑस्‍ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा था कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो यह लॉकडाउन 6 महीने तक का किया जा सकता है।

लेग स्पिनर एडम जंपा आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की अगवाई वाली पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेल चुके हैं। इस वजह से उनका नाम शादी कैंसल होने को लेकर सबसे आगे चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top