Sports News

तीन इंटरनेशनल क्रिकेटर कोरोना की चपेट में, बोले घबराएं नहीं जागरूक होएं

Ad

नई दिल्ली: बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजाऔर दो अन्य क्रिकेटर नजमुल इस्लाम और नफीस इकबाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वो पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के बाद के चपेट में आने वाले दूसरे बड़े क्रिकेटर है। पिछले हफ्ते अफरीदी इस खतरनाक वायरस से संक्रमित पाए गए थे। मुर्तजा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को उनकी कोविड-19 जांच हुई जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए। फिलहाल वह अपने घर में क्वारंटाइन हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बांग्लादेश के लिए 36 टेस्ट, 220 वनडे और 54 टी-20 मैच खेलने वाले मुर्तजा खुद इस बारे में अपने फैंस को बताया। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘आज मेरा कोरोना वायरस टेस्ट का नतीजा पॉजिटिव रहा। सभी मेरे जल्दी ठीक होने के लिये दुआ करें। ’ उन्होंने कहा, ‘अब संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख पार कर गया है। हमें और एहतियात बरतनी होगी। घरों में रहे और जरूरी नहीं होने पर बाहर नहीं निकलें। मैं घर में प्रोटोकॉल का पालन कर रहा हूं। हमें घबराने की बजाय इस बीमारी को लेकर जागरूकता पैदा करनी होगी।’

मीडिया के मुताबिक मुर्तजा के परिवार के कुछ सदस्य इस बीमारी से संक्रमित पाए गए थे। मुर्तजा संसद के सदस्य है और इस महामारी के दौरान राहत अभियान चला रहे थे। मुर्तजा के अलावा वनडे टीम के कप्तान तमीम इकबाल के बड़े भाई और बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर नफीस इकबाल कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक बाएं हाथ के स्पिनर इस्लाम भी पॉजिटिव पाए गए जो अपने शहर नारायणगंज में राहत कार्य में लगे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top