Sports News

भारत की बेटी का कमाल, हिमा दास ने 15 दिनों के भीतर जीता चौथा गोल्ड मेडल

Ad

नई दिल्लीः भारत की युवा स्प्रिंटर हिमा दास ने यूरोप दौरे पर अपना शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए 15 दिन के भीतर चौथा गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। इस बार हिमा ने चेक गणराज्य में चल रहे टाबोर एथलेटिक्स मीट में 200 मीटर में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने बुधवार को हुई यह रेस 23.25 सेकंड में पूरी करी। वहीं भारत की ही वीके विस्मया ने 23.43 सेकंड में इस रेस को पूरा कर दूसरे पायदान पर जगह बनाई।

बता दें कि 19 साल की हिमा इन दिनों यूरोप दौरे पर हैं। उन्होंने बुधवार को जीत के बाद ट्वीट किया, ‘आज 200 मीटर में फिर एक स्वर्ण जीता और टाबोर में अपना समय बेहतर करके 23.25 सेकंड किया’। हिमा ने इससे पहले दो जुलाई को साल की अपनी पहली प्रतिस्पर्धा 200 मीटर रेस में 23.65 सेकंड का समय निकालर गोल्ड जीता था। यह रेस पोलैंड में हुई पोजनान एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स की थी। इसके बाद, उन्होंने सात जुलाई को पोलैंड में हुए कुंटो एथलेटिक्स टूर्नामेंट में 200 मीटर रेस को 23.97 सेकंड में पूरा कर गोल्ड मेडल जीता था। और फिर चेक गणराज्य में क्लांदो मेमोरियल एथलेटिक्स मीट में 200 मीटर की ही रेस में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 

वहीं हिमा ने पिछले साल जुलाई में फिनलैंड में विश्व अंडर-20 चैम्पियनशिप की महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top