Sports News

भारत की जीत में चमका दीपक, हैट्रिक जमाकर रचा इतिहास

Ad

हल्द्वानी: भारत ने बांग्लादेश को आखिरी टी-20 में 30 रनों से हराकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। टीम इंडिया के लिए दीपक चाहर इतिहास रचा। उन्होंने 6 विकेट हासिल किए और हैट्रिक भी जमाई। भारत की ओर से टी-20 में हैट्रिक जमाने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बांग्लादेश ने 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.2 ओवर में 144 रन ही बनाए। इस मुकाबले एक रोचक बात देखने को मिली। दीपक चाहर दो बार हैट्रिक पर रहे वहीं शिवम दुबे एक बार।

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 174 रन बनाए। भारत की ओर से बल्लेबाजी में श्रैयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 62 रनों की पारी खेली। वहीं केएल राहुल ने 52, मनीष पांडे 22 और धवन ने 19 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश की ओर से गेंदबाजी में एस इस्लाम और सौम्य सरकार ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लिट्टन दास 9 और सरकार शून्य पर पवेलियन लौट गए। दोनों को दीपक ने आउट किया। लेकिन इसके बाद मोहम्मद नईम और मोहम्मद मिथुन की जोड़ी ने टीम इंडिया के टेंशन पैदा करना शुरू कर दिया।

दोनों ने चौथे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की और बांग्लादेश को इतिहास रचने की उम्मीद दे दी। दीपक ने एक बार फिर टीम इंडिया को राहत दी और मिथुन को पवेलियन भेजा। इसके तुंरत बाद शिवम ने एम रहीम को शून्य पर आउट कर भारत को मुकाबले पर वापस ला दिया। नईम शानदार टच में दिखाई दे रहे थे। उनकी पारी भारत को मुकाबले से दूर कर रही थी लेकिन शिवम ने उन्हें 82 रन पर बोल्ड कर दिया और भारत ने मुकाबले में पकड़ बना ली। इसके बाद बांग्लादेश के लगातार अंतराल में विकेट गिरते चले गए। अंतिम ओवर में दीपक ने एस इस्लाम, एस रहमान और ए इस्लाम को पवेलियन भेज हैट्रिक जमाई। वह भारत की ओर से टी-20 में हैट्रिक जमाने वाले पहले खिलाड़ी बनें। उन्होंने 3.2 ओवर में 7 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top