Sports News

बल्लेबाजी में कमाल के अलावा बेबी सिटिंग में भी माहिर है ऋषभ पंत-नया वीडियो वायरल

Ad

नई दिल्ली: आईपीएल सीजन-12 में दिल्ली कैपिटल के ऋषभ पंत एक बार फिर रंग में लौट गए हैं।  पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराया। इस मुकाबले में दिल्ली की ओर से शिखर धवन और पंत शानदार लय में दिखे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। शिखर ने नाबाद 97 और ऋषभ पंत ने 47 रनों की पारी खेली।

ADVERTISEMENTS Ad

इस जीत के साथ दिल्ली अंक तालिका पर 4 स्थान पर आ गया है। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल (65) और आंद्रे रसेल की तेज पारियों के दम पर 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए थे। दिल्ली ने यह लक्ष्य 18.5 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इस मुकाबले के बाद एक वाक्य सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दिल्ली के बल्लेबाज ऋषभ पंत बेबी सीटिंग करते नजर आए। ऋषभ पंत के साथ बेबी सीटिंग शब्द काफी पुराना है। ऑस्ट्रेलिया दौरे में कप्तान टिम पेन ने उन्हें अपने बच्चों की बेबी सीटिंग करने को कहा था। उस वक्त पंत बल्लेबाजी कर रहे थे। पंत ने टिम पेन को निराश नहीं किया और वो उनके मिलने गए। इस वाक्या को टिम पेन की पत्नी ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

मैच के बाद ऋषभ पंत ‘बेबी सिटिंग’ करते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर पंत और शिखर धवन के बेटे जोरावर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पंत, जोरावर के साथ मैदान पर कुछ शैतानी करते हुए नजर आ रहे हैं। जोरावर भी ऋषभ पंत के साथ इस मस्ती का खूब मजा ले रहे हैं और उनके आगे-पीछे भाग रहे हैं। इस वीडियो ने एक बार फि पंत और पेन के बीच ऑस्ट्रेलिया दौरे में हुई स्लेजिंग को ताजा कर दिया। पंत की इस हरकत पर सोशल मीडिया पर फैंस मजेदार प्रतिक्रिया दें रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top