Sports News

IPL आयोजित होगा लेकिन भारत में नहीं ! क्यों हैं ब्रॉडकास्टर नाखुश ?

Ad

नई दिल्ली: कल घरेलू क्रिकेट को लेकर एक खबर आई थी कि इस साल रणजी ट्रॉफी और केवल वीनू मांकड़ ट्रॉफी का आयोजन हो सकता है। वहीं आज एक खबर सामने आ रही है कि आईपीएल 2020 के आयोजन 26 सितंबर से 8 नवंबर को हो सकता है। हालांकि अभी तक बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है और उसके बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इन तारीखों से ब्रॉडकास्टर खुश नहीं है । स्टार की कोशिश है कि वह विज्ञापनों की अच्छी डील करें लेकिन आईपीएल दिवाली से पहले खत्म हो रहा है जो 14 नवंबर को है। वह चाहता है कि आईपीएल उसी हफ्ते के अंत तक चले ताकि वो अधिक मुनाफा कमा सके।

यह भी कहा जा रहा है कि बीसीसीआई अभी आधिकारिक घोषणा के लिए आईसीसी के टी20 विश्व कप पर फैसने का इंतजार कर रही है। भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बड़ रहे हैं और देश में लीग का आयोजन होना मुमकिन नहीं है। अभी तक जो खबरें सामने आई हैं, उससे ये साफ हो रहा है कि आईपीएल के स्थगित सीजन का आयोजन यूएई को करना है। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते 29 मार्च से शुरु होने वाले आईपीएल 2020 को स्थगित कर दिया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top