Sports News

टीम इंडिया को बड़ा झटका,आईपीएल के साथ विश्वकप से भी हो सकता है ये खिलाड़ी !

Ad

नई दिल्ली: साल 2019 क्रिकेट के पर्व से भरा हुआ है। आईपीएल सीजन-12 ने पूरे क्रिकेट जगत को अपनी ओर खींचा है। इस त्योहार के बाद विश्वकप होने वाला है और आईपीएल को उसका अभ्यास कहा जा रहा है। विराट कोहली की अगवाई में टीम इंडिया इंग्लैंड में साल 2011 जैसा इतिहास रचने का सपना जी रही है। कहा जा रहा है कि 15 अप्रैल के बाद चयनकर्ता विश्वकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इससे पहले एक बुरी खबर टीम इंडिया के फैंस के लिए सामने आ रही है। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा चोहिल हो गए है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा प्रैक्टिस सत्र के दौरान चोटिल हो गये हैं। प्रैक्टिस के दौरान उनकी दाहिनी जांघ में चोट आई हैं और वह अपनी इस चोट के चलते जमीन पर गिर गए थे।

रोहित शर्मा की चोट को गंभीर बताया जा रहा है। वहीं ये भी सामने आ रहा है कि रोहित आईपीएल से बाहर हो सकते हैं। फिलहाल इस बारे में टीम की ओर से कोई बयान नहीं है । सभी की नजरें मुंबई इंडियंस और किंग्स 11 पंजाब के बीच होने वाले मुकाबले पर है। रोहित की अगवाई में मुंबई तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है।

अगर रोहित आईपीएल से बाहर होते हैं तो मुंबई के चौथी बार खिताब जीतने के सपने को झटका लग सकता है। इसके अलावा विश्वकप के लिहाज से रोहित की चोट सभी क्रिकेट फैंस के लिए गंभीर है। रोहित वनडे में तीन दोहरे शतक जामने वाले बल्लेबाज हैं। सलामी बल्लेबाज के रूप में उन्होंने कई नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। रोहित शर्मा भारतीय टीम के भी सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है। विश्व कप 2019को अब दो महीने से भी कम का समय शेष है, इसलिए रोहित की चोट पूरे भारत के लिए एक बड़ा झटका है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top