Sports News

T20 में युवराज के बाद न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने जड़े एक ओवर में 6 छक्के

Ad

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लियो कार्टर ने रविवार को एक ओवर में 6 छक्के लगाए। ऐसा करने वाले वे विश्व के 7वें खिलाड़ी हैं। घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में कैंटरबरी टीम के कार्टर ने नॉर्दर्न नाइट्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने नाइट्स के स्पिनर एंटन डेवसिच के खिलाफ मैच के 16वें ओवर में 6 छक्के लगाए। कॉर्टर के अलावा वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स, भारत के रवि शास्त्री, युवराज सिंह, दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स, इंग्लैंड के रॉस विटेली और अफगानिस्तान के हजरतुल्ला जजई ने एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा किया।

कार्टर ने यह उपलब्धि न्यू जीलैंड के घरेलू ट्वंटी20 टूर्नमेंट सुपर स्मैश में नॉर्दर्न नाइट के खिलाफ अपनी टीम कैंटरबरी किंग्स की जीत के दौरान हासिल की। 25 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बाएं हाथ के स्पिनर एंटन देवसिच के ओवर में छह बार गेंद छक्के के लिए भेजी। वह महज 29 गेंद में 70 रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे उनकी टीम ने 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से जीत हासिल की। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top