Sports News

विश्वकप में मोहम्मद शमी की हैट्रिक पर पत्नी हसीन जहां ने दिया ये बयान

Ad

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने 11 रनों से जीत दर्ज की। यह जीत अंतिम ओवर में मिली और इसे दिलाने का श्रेय मोहम्मद शमी को जाता है, जिन्होंने अंतिम ओवर में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। शमी का विश्वकप 2019 में पहला मैच था, उन्हें भुवनेश्वर कुमार की जगह टीम में शामिल किया गया था। साल 2015 के विश्वकप में शमी भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाज रहे थे। उन्होंने विश्वकप में कुल 17 विकेट अपने नाम किए थे। शमी के हैट्रिक ने टीम दिया को अंतिम चार के और पास ला दिया है। शमी की इस हैट्रिक के बाद पत्नी हसीन जहां का बयान सामने आया है।

ADVERTISEMENTS Ad

अमर उजाला से बात करते हुए शमी की पत्नी ने कहा कि भारतीय टीम को अगर विश्वकप जीतना है तो इसी तरह से बढियां प्रदर्शन जारी रखना होगा। क्योंकि अपने देश के लिए खेलना हर क्रिकेटर के लिए बड़ी गर्व की बात है और यदि आप अपनी टीम को जिताते हैं तो इससे अच्छी कोई और बात हो ही नहीं सकती। मेरी दिल से ख्वाहिश है कि भारतीय टीम विश्व कप लेकर आए।

छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

बता दें कि शमी और उनकी पत्नी के बीच हालात पिछले एक साल से खराब चल रहे हैं। हसीन जहां ने उनके ऊपर गैर महिलाओं के साथ संबंध और जान से मारने का आरोप गया है। इन आरोपों के चलते शमी को बीसीसीआई ने कॉट्रेक्ट से भी बाहर कर दिया था,लेकिन बाद में उन्हें बीसीसीआई ने कॉट्रेक्ट में शामिल कर दिया और शमी को पूरा सपोर्ट भी किया। शमी ने घर के विवाद को देश सेवा से दूर रखा। शमी के प्रदर्शन से कभी नहीं दिखा कि वो किसी दवाब में हैं। कुछ वक्त के लिए वह चोट के चलते टीम से बाहर हुए लेकिन मेहनत कर उन्होंने वापस टीम में जगह बनाई। अफगानिस्तान के खिलाफ मोहम्मद शमी ने अपनी आतिशी गेंदबाजी से करोड़ों भारतीय फैंस का दिल एक बार फिर जीत लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top