Sports News

पंत का धोनी को चैलेंज,माही भाई तैयार रहना गेम दिखाने आ रहा हूं- वीडियो वायरल

Ad

नई दिल्ली: आईपीएल का काउंट डाउन शुरू हो गया है। टीमें तैयार है और खिलाड़ी भी। आईपीएल की बात करें और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम नहीं आए, ये नहीं हो सकता। आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान को भारतीय टीम के नए चेहरे ऋषभ पंत ने सीजन 12 से पहले धोनी को स्लेज किया है। उन्होंने कहा कि माही भाई तैयार रहना गेम दिखाने आ रहा हूं। यह वीडियो ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए शूट किया गया। कुछ ही देर में इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं लोग बोल रहे है कि इस खिलाड़ी को स्लेज करने की आदत है। ऑस्ट्रेलिया में अपनी बल्लेबाजी के अलावा पंत स्लेजिंग के लिए खूब विख्यात हुए थे। उनके उत्साह को देखते हुए भारतीय फैंस ने उनके लिए गाना भी तैयार कर दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad

दिल्ली कैपिटल्स ने आज अपनी नई जर्सी लॉन्च की। जर्सी लॉन्च के मौके पर दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सीधी चुनौती दी है। ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के जरिए दिल्ली फ्रेंचाइजी की नई जर्सी को फैंस के सामने पेश किया गया। वीडियो में दिल्ली की नई जर्सी पहने नजर आए पंत ने सीएसके के कप्तान को चुनौती दी और कहा ‘माही भाई, तैयार हो जाओ, खेल दिखाने आ रहा हूं’।

वीडियो के आखिर में धोनी भी दिखे जो पंत की चुनौती से हैरान लग रहे थे। बता दें कि आईपीएल के पहले दो हफ्तों का शेड्यूल इसी हफ्ते जारी किया गया है। शेड्यूल के मुताबिक पहला मैच 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा। वहीं दिल्ली और चेन्नई की पहला मैच 26 मार्च को दिल्ली में खेला जाएगा। पिछला सीजन धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के नाम रहा था। पंत धोनी को हमेशा से अपान आदर्श मानते है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top