Sports News

राजस्थान रॉयल्स ने उत्तराखंड के अनुज रावत की सहवाग से की तुलना – वीडियो

Ad

हल्द्वानी: आईपीएल-14 की शुरुआत शानदार तरीके से हुई है। 90 प्रतिशत मैचों ने क्रिकेट फैंस की धड़कने बढ़ाई है। हालांकि फैंस को अभी भी पहले सुपर ओवर का इंतजार है। लीग में अब तक 12 मुकाबले हो गए हैं और केवल सनराइजर्स हैदराबाद ही ऐसी टीम है जिसे तीन मुकाबलों में एक भी जीत हासिल नहीं हुई है। आईपीएल का आखिरी मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चैन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेल गया था। धोनी की सीएसके ने राजस्थान को 45 रनों से हराया। राजस्थान टीम के चेतन सकारिया ने अभी तक सभी को प्रभावित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

राजस्थान टीम में कई होनहार खिलाड़ी है। उनमें से एक है रामनगर निवासी अनुज रावत… अनुज रावत के राजस्थान ने साल 2020 में हुए ऑक्शन में 80 लाख रुपए में खरीदा था लेकिन 17 मुकाबलों के बाद भी उन्हें आईपीएल में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। बता दें कि अनुज रावत दिल्ली से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने विजय हजारे में उत्तराखंड के खिलाफ प्री क्वार्टर फाइनल में शानदार नाबाद 95 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने साल 2017 में अपना रणजी डेब्यू किया था। रणजी ट्रॉफी में खेले गए 19 मुकाबलों में वह 2 शतक और 3 फिफ्टी जमा चुके हैं। वह भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं।

अनुज रावत को लेकर राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो अपने अधिकारिक फेसबुक पेज पर डाला है। वीडियो में अनुज गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। अपनी टीम ने लिखा है कि एक और दिल्ली का खिलाड़ी जो बैट हाथ में लेकर गाना गाता है। दरअसल राजस्थान ने अनुज की तुलना विरेंद्र सहवाग की है। विरेंद्र सहवाग बैटिंग करते हुए गाने गाते थे और बड़ी आसानी से गेंद को सीमा रेखा से बाहर पहुंचाते थे। वीडियो में अनुज लव आजकल फिल्म का शायद कभी न कह सकूँ मैं तुमको गाना गा रहे हैं।

उत्तराखंड के कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से आईपीएल में नाम कमाया है। सबसे पहले मनीष पांडे ने साल 2009 में लीग में शतक जड़ा और पहले भारतीय बल्लेबाज बनें। वहीं पवन नेगी आईपीएल-9 के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने थे, जिन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 8.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। ऋषभ पंत को कौन नहीं जानता, साल 2016 में आईपीएल डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी पर पूरे विश्व की नजर है। इन सभी खिलाड़ियों की तरह राज्य के फैंस भी चाहते हैं कि अनुज रावत को अपनी काबियत दिखाने का मौका राजस्थान रॉयल्स थे ताकि वह अपना जौहर दिखा सके। अनुज एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जो किसी भी क्रम में बल्लेबाजी करने का माद्दा रखने हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top