Sports News

ब्रेकिंग: रवि शास्त्री बनें टीम इंडिया के हेड कोच, मुंबई में हुआ ऐलान

Ad

मुंबई:रवि शास्त्री एक बार फिर भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने हैं। शुक्रवार को पूर्व कप्तान कपिल देव की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने हेड कोच के पद के लिए इंटरव्यू लिए। मुंबई में बीसीसीआई द्वारा इसकी घोषणा की गई।  मुख्य कोच की दावेदारी में कुल छह नाम- रोबिन सिंह, माइक हेसन, लालचंद राजपूत, फिल सिमंस, टॉम मूडी और रवि शास्त्री का नाम था। सिमंस ने शुक्रवार को अपना नाम वापस ले लिया था। 

कप्तान की पसंद थे शास्त्री

रवि शास्त्री कप्तान विराट कोहली की पहली पसंद थे।  विराट ने शास्त्री को दोबारा कोच बनाए जाने की वकालत की थी। उन्होंने वेस्ट इंडीज दौरे पर जाने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि अगर शास्त्री दोबारा कोच बनते हैं तो उन्हें खुशी होगी। बता दें कि दो वर्षों में भारतीय टीम को लगातार दो वर्ल्ड टी20 में भाग लेना है ऐसे में शास्त्री को बनाए रख सीएसी ने टीम के साथ ज्यादा छेड़छाड़ न करने का फैसला किया है। 

शास्त्री का रिकॉर्ड
जुलाई 2017 से भारत ने शास्त्री की कोचिंग में 21 में से 13 टेस्ट मैचों में जीत हासिल की। उनका जीत का औसत रहा 52.38। वहीं टी20 इंटरनेशनल में 69.44 जीत औसत के साथ भारत ने 36 में से 25 मैच जीते। वनडे मैचों में तो यह रिकॉर्ड 71.67 का रहा जहां उसने 60 में से 43 मैचों में जीत हासिल की। 

रवि शास्त्री (57 वर्ष, 80 टेस्ट, 150 वनडे)
मौजूदा कोच रवि शास्त्री पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं। वह 2014 से 2016 तक भारतीय टीम के निदेशक रहे थे, जबकि 2017 में अनिल कुंबले के पद से हटने के बाद उन्हें टीम का मुख्य कोच बनाया गया था। उनकी कोचिंग में भारत वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा था। उन्हीं की कोचिंग में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम भी बनी। शास्त्री पहले ही सबसे मजबूत माने जा रहे थे। 

न्यूज सोर्स-navbharattimes.indiatimes.com

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top