Sports News

क्रिकेट की दुनिया के नंबर वन कप्तान ने देवभूमि के ऋषभ पंत को दिया X-FACTOR का नाम

Ad

नई दिल्ली: भारतीय टीम विश्वकप के लिए तैयार है। विश्कप के लिए टीम का ऐलान हो गया है और 15 खिलाड़ी चुने गए हैं।  भारतीय टीम में ऋषभ पंत और अंबाती रायुडू के संभवित 15 में चयन ना होने को लेकर क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट के कमेंट आ रहे हैं। चयन से पहले दोनों ही खिलाड़ियों का स्थान पक्का माना जा रहा था। ऋषभ के स्थान पर दिनेश कार्तिक को मौका मिला है। वहीं रायुडू के स्थान पर विजय शंकर को टीम में जोड़ा गया है। पंत और रायुडू के समर्थन में कई पूर्व खिलाड़ी भी उतरे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ऋषभ पंत को वर्ल्ड कप टीम में नहीं शामिल करने पर हैरान है। पोंटिंग ने कहा कि पंत शानदार खिलाड़ी है और वो किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के खिलाड़ी टीम के लिए एक्सफैक्टर होते हैं जो कभी भी मुकाबले को आपके पक्ष में बदल सकते हैं। पोंटिंग सोमवार की रात को पंत से मिले थे, इससे कुछ घंटे पहले भारतीय टीम की घोषणा की गयी थी जिसमें रिजर्व विकेटकीपर के स्थान पर दिनेश कार्तिक को तरजीह दी गई थी।

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच ने कहा, ‘‘हां, जब उसे भारतीय टीम से बाहर रखा गया तो मुझे हैरानी हुई थी। मुझे लगा था कि वो टीम के साथ इंग्लैंड जाएगा और अधिकतर मुकाबले में अंतिम एकादश में शामिल होगा। ऑस्ट्रेलिया को दो बार अपनी कप्तानी में विश्वकप दिलाने वाले पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि आईपीएल में भी पंत के बल्ले से लगातार रन बन रहे हैं। पंत के लिए आईपीएल का यह सीजन अभी तक शानदार गुजरा है।

पोंटिंग ने कहा, ‘‘हम भारतीय क्रिकेट के बारे में एक चीज जानते हैं कि उनकी बल्लेबाजी में काफी गहराई होती है और इस बार ऋषभ को छोड़ दिया गया। यह जानते हुए कि वह कैसा है और उसमें किस तरह की प्रतिभा है, अगर वह अपने करियर के समापन तक कम से कम तीन विश्व कप में नहीं खेला तो मुझे हैरानी होगी। ’’

इन सभी के बीच बुधवार को बीसीसीआई ने स्टैंडबाई खिलाड़ी के रूप में पंत, रायुडू और नवदीप सैनी को टीम से जोड़ा गया है। किसी खिलाड़ी के घायल व अनफिट होने की स्थिति में इन्हें जगह मिल सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top