Sports News

कोहली के कहने पर सेलेक्टर ने ऋषभ पंत को वर्ल्ड कप टीम से किया बाहर

Ad

नई दिल्ली: क्रिकेट विश्वकप 2019 का काउंट डाउन शुरू हो गया है। आईपीएल को खिलाड़ी प्रैक्टिस मैच के तौर पर देख रहे हैं। विश्वकप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। टीम के चयन के बाद ऋषभ पंत को टीम में शामिल करने के फैसले पर फैंस काफी निराश दिखे। पंत के स्थान पर दिनेश कार्तिक को टीम में चुना गया है। कार्तिक साल 2007 के विश्वकप में भी टीम इंडिया के सदस्य थे। पंत के बाहर होने को लेकर अब बड़ी बात सामने आ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2019 की भारतीय टीम को लेकर एक खबर मीडिया में है। एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम के सेलेक्टर ऋषभ पंत को मध्यक्रम के लिए चुनना चाहते थे, लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली के कहने के बाद चयन कर्ताओं ने ऋषभ की जगह दिनेश को टीम में चुना। मीडिया में कुछ ऐसी रिपोर्ट्स है जिनमें ऐसा कहा गया है कि विराट कोहली ने दिनेश कार्तिक के पक्ष में अपना वोट दिया जिससे ऋषभ पंत का विश्वकप के लिए चयन नहीं हो पाया।

ऋषभ की जगह दिनेश को चुनने की वजह पर विराट का कहना था कि कार्तिक अनुभव के मामले में पंत से आगें है। विश्वकप जैसे बड़े टूर्नामेंट में अनुभव काफी काम आता है।  उनका मानना है कि दिनेश के होने से टीम में विकेट कीपिंग के लिए एक एक्स्ट्रा विकल्प मौजूद रहता है। उन्होंने कहा कि दिनेश दबाव की कंडीशन में ज्यादा सूझ-बूझ से निर्णय लेता है जबकी वहीं ऋषभ पंत दबाव में अपनी लय खो देते हैं, यही कारण है कि ऋषभ की जगह दिनेश को वर्ल्ड कप टीम में चुना गया है।

फिलहाल चयनकर्ताओं ने ऋषभ पंत, अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायुडू और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को विश्वकप के लिए स्डैंटबाय के रूप में रखा है। किसी खिलाड़ी के टीम से बाहर होने की स्थिति पर इन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।आईसीसी ने संभावित खिलाड़ी चुनने की प्रक्रिया खत्म कर दी है। हालांकि बीसीसीआई के पास इन तीनों के अलावा किसी अन्य को चुनने का विकल्प भी होगा लेकिन ऐसा होने की संभावना बेहद कम है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top